मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

इतिहास लेखन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया जाएगा

June 7, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अन्तर्गत उ. प्र. संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के 75 जनपदों के महानायकों/स्वतंत्रता संग्राम सेवानियों की विशिष्ट भूमिका को रेंखांकित करते हुए सभी जनपदों के इतिहास लेखन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु बदायूं जनपद के इतिहास लेखन के लिए बदायूं क्लब के सचिव, कवि व लेखक डॉ. अक्षत अशेष को शासन द्वारा यह जिम्मेदारी दी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि जनपद बदायूं के इतिहास लेखन के अन्तर्गत जनपद के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व भौगोलिक पृष्ठभूमि सहित सन् 1857 की स्वतंत्रता संग्राम लड़ाई से लेकर सन् 1947 तक स्वतंत्रता प्राप्ति में योगदान देने वाले छिपे अनछिपे आज़ादी के नायकों के बारे में, इस दौरान हुये विभिन्न प्रमुख आंदोलनों, जनपद की भूमिका आदि प्रमुखता से प्रकाश्य कराने की योजना है। साथ ही वर्तमान में ऐसे नायको के परिजनों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उनका परिचय, उनका योगदान एवं उनसे जुडे़ स्मारकों आदि को भी समाहित किया जायेगा।

इसके लिए युद्ध स्तर पर पूरे जनपद में भ्रमण कर जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होनें बताया कि इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदया से चर्चा उपरान्त उनके निर्देश पर विभागीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में आज़ादी के बाद हुये युद्ध जैसे भारत-चीन युद्ध, भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध में जनपद के शहीद सैनिकों का परिचय आदि भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा। उन्होंने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मानित आश्रित परिजनों से अनुरोध किया है कि वे अपने से सम्बन्धित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में अधिक से अधिक विवरण, परिचय एवं फोटो आदि जानकारी दिनांक 15 जून तक उपलब्ध करा सकते हैं।

https://youtu.be/YMaLuL-Xxrg
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights