मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

भविष्य संवारने में किताबें साबित होती हैं मील का पत्थर : डीएम

June 7, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। डीएम ने कहा है कि लोगों को पुस्तकालयों में किताबें दान करने के लिए प्रेरित करें, जिससे अन्य लोग भी उनके द्वारा दी गई किताबों से अध्यन कर अपना भविष्य संवार सकें। पुस्तकालय में रखी किताबों से गांव के बच्चे अच्छे से पढ़ सकेंगे, अपनी नौकरी के लिए अच्छी तैयारी कर सकेंगे। बच्चों में शिक्षा के प्रति शांति लाने और बेरोजगारी को दूर करने के लिए यह पुस्तकालय मील का पत्थर साबित होंगे।
मंगलवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एवं डीसी मनरेगा रामसागर यादव के साथ विकासखण्ड सहसवान अन्तर्गत ग्राम कौल्हार एवं डकारा पुख्ता में पंचायत भवनों में बने पुस्तकालयों का निरीक्षण किया। पुस्तकालयों में रखी पुस्तकों का लाभ वे सभी विद्यार्थी उठा पाएंगे, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं और इस कारण बाजार से पुस्तक नहीं खरीद सकते हैं। पुस्तकदान कर सभी लोग राष्ट्र को विकसित होने में मदद कर सकते हैं। भारत एक समृद्ध युवा देश है, जहां अधिकतर नौजवान छात्र है, जिनमें से बहुत से छात्र अर्थिक तंगी के कारण पुस्तकों को खरीद नहीं पाते, यह समय ऐसे छात्रों की मदद करने का है, जिससे उन्हें किताबें उपलब्ध हो सकें। ऐसे छात्रों की मदद करने के लिए पुस्तकों का दान कीजिये। किताबों को दान कर जरुरतमंद छात्रों की मदद कर सकते हैं। पुस्तक दान करने से ऐसे छात्रों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ सकती है, जो छात्र गरीब है, धन के अभाव के कारण वह किताबों को नहीं खरीद सकते है उनके लिए किताब वरदान है, जिससे उनकी गरीबी मिट सकती है। गरीब छात्रों के लिए सबसे अच्छा उपहार किताब ही है। गांव के दो-चार बच्चे भी कहीं अच्छे पदों पर पहुंच गए तो गांव की तस्वीर ही बदल जाएगी। इस लिए बच्चों के भविष्य को अवश्य संवारें।
तत्पश्चात उन्होंने गांव की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं बीसी सखियों के साथ पंचायत भवन में बैठक की। बैठक में डीएम ने कहा कि अपना लेन-देन अच्छा रखें, समस्त प्रकार की देनदारी समय से करें, जिससे सिविल स्कोर बेहतर बनें। खाते की लेन देन के लिए बीसी सखी से भी सम्पर्क करें। पशुपालन एवं मत्स्य पालन आदि कर स्वरोजगार अपनाएं, जिससे अतिरिक्त लाभ हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
https://youtu.be/whDP3Q_uIJk
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights