मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

मानसून आने से पहले पूरा कर लें तालाब खुदाई कार्य : डीएम

June 7, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गर्मी में पशु पक्षियों को राहत देने व जल स्तर बढ़ाने के लिए तालाब की खुदाई तेज गति से कराने के लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं, जिससे कि तालाबों में पानी भर जाने के बाद तालाब पूरी तरह से लबालब हो जाएंगे। इसके बाद तालाब किनारे पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे, साथ ही वहां प्रकाश व्यवस्था एवं बैठने के लिए बैंच भी डाली जाएगी।
मंगलवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एवं डीसी मनरेगा रामसागर यादव के साथ विकासखण्ड सहसवान अन्तर्गत ग्राम कौल्हार एवं डकारा पुख्ता तथा विकासखण्ड दहगवां अन्तर्गत धोबर खेड़ा एवं उस्मानपुर में अमृत सरोबर योजना के तहत मनरेगा से हो रहे तालाब खुदाई के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि मानसून आने से पहले श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर बरसात से पहले तालाबों की खुदाई का कार्य पूर्ण कर लें। मनरेगा मजदूरों में समूहों की महिलाओं की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। तालाबों के पास सुन्दरता बढ़ाने के लिए वॉलपेंटिंग, वृक्षारोपण व बैठने के बैंच, छाया एवं प्रकाश की व्यवस्था की जाए। मत्स्य पालन के लिए पट्टे किए जाएं, जिससे ग्राम पंचायतों में राजस्व बढे। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्क में झूले, पेयजल, वॉलपेंटिंग, वृक्षारोपण व बैठने के लिए बैंच, छाया एवं प्रकाश की व्यवस्था की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/YMaLuL-Xxrg
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights