मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ जेल में सुसाइड करने वाले गैंगस्टर की दोनों आंखे गायब

June 6, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


कैदी की रात में हुई आंखे गायब
अस्पताल की मोर्चरी में स्त्री,पुरुष,बच्चों की लाशों को खतरा,नही है सुरछित
जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई,फिर भी सीएमओ, सीएमएस ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा
अस्पताल की मोर्चरी में आदमियों की लाशों का जानवरो से भी बुरा हाल,मानवता रो रही खून के आंसू
मोर्चरी से पहले भी लाशों की आंखे और अंग हो चुके है गायब
मोर्चरी में दुर्गंध,भीषण गन्दगी, चूहे,कब्र बिच्छू के बीच रखी जाती आदमियों की लाशें

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। यूपी के जनपद बदायूँ के जिला कारागार में सुसाइड करने वाले अलीगढ़ के कैदी भोलू शर्मा की है दर्दनाक दस्तान
आपको बता दे बदायूँ की जिला जेल में बंद अलीगढ़ के अतरौली थाने के गांव नेहल निवासी 28 कैदी भोलू शर्मा ने कल सुबह जेल के शौचालय में अंगोछे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। 8 सितम्बर 2020 को सम्भल जिले के धनारी थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ और वह तभी से यहाँ की जेल में बंद था।


उसका शव कल पूर्वान्ह करीब साढ़े ग्यारह बजे जेल से जिला अस्पताल की मोर्चरी में लाकर रखा गया। शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने वहाँ पहुँच कर पंचनामा भरा, रात में बुलन्दशहर से उसके बहनोई औऱ मामा मोर्चरी पहुँचे, उस समय तक कैदी भोलू शर्मा की दोनो आंखे थी। आज सुबह जब भोलू शर्मा का शव पोस्टमार्टम हाऊस पहुचा दो उसकी दोनो आंखे गयाब थी,ऐसा उसके परिजनों ने खुल कर आरोप लगाया, परिजनों ने शिकायत की तो सीएमओ ने कह दिया हम कुछ नही कर सकते,अभद्रता का भी आरोप है,सीएमएस से कहा तो उन्होंने कहा जाँच औऱ पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की बात कही,दोनो अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग, जेल प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाए,हंगामा की कोशिश की तो उन्हें रोक लिया गया।


आपको बता दे कि सुसाइड करने वाले कैदी भोलू शर्मा की दर्दनाक कहानी आपकी आंखें भी नम कर सकती है।
दरअसल भोलू शर्मा 8 सितम्बर 2020 से जेल में बंद था,माता पिता बुजुर्ग है,तीन माह पहले भाई की मौत हो गई। पहले कोरोना की बजह से कोई परिजन मिलने नही अतः था, बाद में यदा कदा भाई आता था उसका भी निधन हो गया।

माता पिता बुजुर्ग ओर आर्थिक स्थिति खराब की बजह से उसकी हाईकोर्ट में जमानत के भी कोई प्रयास नही कर रहा था, कुछ समय पहले कैदी बंदियों ने सहयोग करके उसकी जमानत करा दी थी,तो बुजुर्ग माता पिता जमानत लेने वाले लोग नही तलाश पाए,परिवार से कोई भी उससे जेल में मुलाकात करने नही आता था, बताते है कैदी बंदियों ने उसके जमानती की व्यवस्था भी कर दी थी,कुछ समय बाद वह जेल से बहार आने वाला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था,भोलू शर्मा जेल से बहार आया तो लेकिन लाश के रूप में आया,बाहर आते ही उसकी लाश की भी दुर्गति हो गई। अच्छे घर का लड़का दोस्तो की गलत संगत में पड़ने की वजह से उसका यह हस्र हुआ यह उसने या उसके बुजुर्ग माता पिता ने सपने में भी नही सोचा था।

https://youtu.be/EtKv9AZ1tDQ
https://youtu.be/YMaLuL-Xxrg
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights