बदायूं। भाजपा ने पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी,सोशल मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य को स्थानीय निकाय चुनाव का जिला प्रमुख बनाया है। भाजपा ने उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और पूर्व में सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन को देखते हुए स्थानीय निकाय चुनाव के लिए यह अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आशीष शाक्य पूर्व में कार्यालय मंत्री रहे है। उन्होंने 2017 विधानसभा चुनाव में कुशल प्रबंधन किया एवं निकाय चुनाव 2017 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2019 लोकसभा चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अहम रोल रहा था। इसके साथ ही शाक्य समय समय पर होने वाले पार्टी के अभियान एवं कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका निभाते रहे है। उनके मीडिया प्रबंधन की हर कोई पत्रकार सराहना करता है। विपक्षी राजनैतिक दलों के मीडिया प्रबंधन के मुकाबले आशीष शाक्य का मीडिया प्रबंधन हमेशा सराहनीय औऱ मजबूत रहा है। उनके कुशल मीडिया प्रबंधन का भाजपा के साथ ही विपक्षी दल भी लोहा मानते है।