मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया

June 5, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा के निर्देशन में पौधारोपण किया गया। जिसमें अधिकांश छात्राओं ने अपने -अपने घरों में पौधा लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए प्रतिज्ञा ली। पर्यावरण दिवस पर प्राचार्या ने छात्राओं को संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का दिन है,क्योंकि जंगल घटता जा रहा है और कंकरीट जंगल बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण को बचाने की जरूरत है ताकि भविष्य संवर सके। हमें समझने की जरूरत है कि हम कुदरत से हैं, कुदरत हमसे नहीं। इसलिए इस पर्यावरण दिवस पर कुछ पेड़ लगाएं प्रकृति के साथ स्वयं के जीवन को भी संरक्षित करें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इति अधिकारी एवं डॉ.अनिता सिंह ने बच्चों से कहा कि आजकल की डिजिटल लाइफ में लोग बड़े-बड़े मकानों और अन्य नवीनीकरण के लिए पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं जिसका सीधा प्रभाव मनुष्य के जीवन पर दिखाई पड़ रहा है। धरती पर रहने वाले प्रत्येक प्राणी के लिए पर्यावरण की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।  पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्राओं ने भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग न करने का प्रतिज्ञा ली जिससे पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान होता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/Xt27IZiuNdk
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights