विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्राओं ने पौधरोपण एवं पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

87d93346-3db3-4c03-a211-29f2c3401282
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई० क्यू०ए० सी०) के तहत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के नेतृत्व में प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा के संरक्षण में “विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया दिया संदेश पेड़-पौधे को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट। इस अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बच्चो को बताया कि पेड़ो से हमे शुद्ध ऑक्सीजन व अनेक प्रकार के फल और ईंधन प्राप्त होता है। “जिस दिन पृथ्वी में पर्यावरण नहीं होगा, उस दिन पृथ्वी में जीवन भी नहीं होगा।”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसीलिए पेड़ लगाने एवं पेड़ बचाने का संकल्प ले तभी पर्यावरण शुद्ध हो सकता है। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने कहा कि प्रदूषण हमारी हवा, जमीन और पानी में जहर घोल रहा है। इसीलिए चलो आज इस जमीं को फिर से जन्नत बनाते हैं, रोज न सही आज दो चार पौधे लगाते हैं क्योंकि पेड़ लगाना वरदान हैं, यह सबके जीवन का बहुमूल्य सम्मान है। छात्राओं में अर्चना भारती,शिवांगी, पलक आदि ने पोस्टर के माध्यम से एवं सुनीता, शालिनी सागर, अनीता, सीमा, राजकुमारी,मेघा आदि ने विविध प्रकार के आम नीम तुलसी, एलोविरा, आँवला, पीपल आदि औषधीय पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संदेश दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights