युवा संकल्प सेवा समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस पर  शहीद स्मारक पार्क पर पौधारोपण किया

IMG-20220605-WA0001
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज युवा संकल्प सेवा समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  शहीद स्मारक पार्क कचहरी पर संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप के नेतृत्व में पौधारोपण किया और वहीं से 15 दिन तक पांच लाख पौधारोपण करने की संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। उसी के साथ में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के सदस्य रोहिताश पटेल ने की व संचालन धर्मवीर कश्यप ने किया।संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत का उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है।संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मानव पर्यावरण के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से 1972 में इसकी शुरुआत हुई थी, पहली बार इसे 5 जून 1973 में विशेष थीम के साथ मनाया गया। प्रकृति दिवस को करीब 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 ‘ओनली वन अर्थ’ थीम के साथ मनाया जा रहा है. पर्यावरण में फैला प्रदूषण धीरे-धीरे वैश्विक संकट बनते जा रहा है। जिसके प्रति लोगों को जागरूक करने का दिन ही है प्रकृति दिवस।इसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए ही इस दिन की शुरुआत की गई।प्रदूषण से पृथ्वी से लेकर वायु मंडल व इस पर रहने वाले सभी जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। वनों की अनियंत्रित कटाई इसका मुख्य कारण है।संस्था के कोषाध्यक्ष /प्रमुख बक्ता योगेंद्र सागर ने कहा कि पर्यावरणीय समस्याएं जैसे प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन इत्यादि मनुष्य को अपनी जीवनशैली के बारे में पुनर्विचार के लिये प्रेरित कर रही हैं और अब पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन की आवश्यकता महत्वपूर्ण है। आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है पर्यावरण संकट के मुद्दे पर आम जनता और सुधी पाठकों को जागरूक करने की।संस्था सदस्य विशाल वैश्य ने कहा कि संस्था द्वारा 15 दिन तक लगातार पौधारोपण किया जाएगा जोकि एक सराहनीय कार्य है। हमारे पर्यावरण की स्थिति प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें हमारे देश में पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights