मदर एथीना स्कूल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ ‘एक ही पृथ्वी’ विषय पर कक्षा – 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को वीडियो बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनाओं की अभिव्यक्ति सर्वश्रेष्ठ रूप में प्रस्तुत की गई। उन्होंने बहुत सुंदर-सुंदर चित्र एवं ज्ञानवर्धक स्लोगन के साथ-साथ अत्यधिक प्रेरणादायक एवं आकर्षक वीडियो बनाकर दिये गये लिंक पर भेजे। इसके अलावा विद्यालय के ईको क्लब के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें विद्यालय के आस-पास बहुत सारे छोटे-छोटे पौधे लगाये गये। गर्मियों में पक्षियों को गर्मी की मार से बचाने के लिए समर कैंप में बच्चों के द्वारा बनाये गये मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखा और घोंसलें भी जगह-जगह पर लगाये गये। इसके अलावा विद्यार्थियों ने समर कैंप के दौरान मिट्टी के जो बर्तन बनाये उनका दैनिक जीवन में प्रयोग करने के माध्यम से प्लास्टिक आदि का प्रयोग न करके पर्यावरण के संरक्षण का एक और उपाय सुझाया।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी ही है। वर्तमान में पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के चलते भविष्य में जीवन के लिए संकट उत्पन्न हो रहा है। अतः आज की नयी पीढ़ी को इस खतरे के प्रति सतर्क रहते हुए सावधानी बरतने तथा साथ ही उसके संरक्षण के लिए किए जाने वाले सार्थक प्रयासों के प्रति जागरूक होने तथा प्रतिभाग करने हेतु तैयार करना हमारा दायित्व है। जिसे हम समय-समय पर पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहते हैैं।














































































