छात्र छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली और पौधारोपण द्वारा प्रकति संरक्षण पर जनचेतना फैलाई
बदायूं। डी. पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में आजादी का अमृत महोत्सव व एन एस एस के तत्वाधान में पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली द्वारा प्रदूषण मुक्त भारत बनाने व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया।
एन एस एस प्रभारी डॉ मुकेश राघव ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन के लिए साइकिलिंग आवश्यक व सहयोगी है बताया। सहप्रभारी दिव्यांश सक्सेना व आजादी अमृत महोत्सव प्रभारी ज्ञानेंद्र कश्यप व सहप्रभारी वैभव तोमर के निर्देशन में सफल साइकिल रैली निकाली गई। रैली डी. पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान से शहवाजपुर तक नारों के द्वारा निकाली गई। जिसमें जनचेतना जागृत करने वाले स्लोगन जैसे -” साइकिल चलायेंगे, स्वस्थ जीवन बनायेंगे। ” “साइकिल चलाओ रहो स्वस्थ, पर्यावरण भी होगा स्वच्छ।” आदि के साथ अपनी बात कही।जिसका असर लोगों में पड़ा।



छात्र छात्राओं में कंचन, क्रांति, रचना,आरती, इला सक्सेना, शाहनवाज, नदीम,रचना अनुष्का,प्रीति,सोनू
अंकुश,बबलू, विशाल,अमान सिद्दीकी ने बढ़चढ़ कर प्रतिभागिता की।
8 जून को प्रातः 9 बजे महाविद्यालय में पुरुस्कार वितरण समारोह होना सुनिश्चित है। विगत प्रत्येक प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रोवर्स व रेंजर्स कैम्प में भाग लेने वाले रोवर्स व रेंजर्स को भी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। पौधारोपण डॉ मुकेश राघव , ज्ञानेंद्र कश्यप, दिव्यांश सक्सेना वैभव तोमर के निर्देशन में हुआ जिसमें एम ए भूगोल के छात्र छात्राएं विशेष पाल, पुष्पेन्द्र,सचिन, सिद्धार्थ, बी ए में कंचन, रचना, प्रीति अनुष्का,सोनू,नदीम,अमान आदि ने महाविद्यालय परिसर व बाहर पौधारोपण किया।

कुछ छात्र छात्राएं जो घर से नहीं आ पाये उन्होंने घर पर एक एक पौधा लगाया , पोस्टर बनाये व निबंध द्वारा अपने अपने विचारों को भेजा। शाहनेआलम,ब्रिजपाल , पूजा,नाजिश ने प्रेरितपूर्ण विचार रखे -“थोड़ी देर ऑक्सीजन देने वाले डॉक्टर को पैसे देकर हम भगवान मानते हैं जबकि जीवन भर में मुफ्त ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों की कदर नहीं करते आज ग्रहण करते हैं कि हम लोग पौधे लगाएंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे।” इला सक्सेना की वीडियो सराही गई।
प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने आनलाइन जुड़कर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने व देशहित में अपना योगदान देने की बात कही।

















































































