कोरोना संक्रमित सोनिया,प्रियंका, वेणुगोपाल के स्वास्थ लाभ को बदायूँ में हवन पूजन,प्राथर्ना
बदायूं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल कोरोना संक्रमित हो गईं हैं. इसके बाद देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. बदायूं में भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सिलहरी में विशेष पूजा अर्चना और हवन किया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवम जिला कांग्रेस महासचिव राम रतन पटेल द्वारा हवन पूजन का आयोजन किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने स्वास्थ्य लाभ निमित्त शांति पूजा मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-हवन कराया. इसके बाद गरीबों के बीच प्रसाद का भी वितरण भी किया गया. पार्टी कार्यकर्त्ताओं की ओर से ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल जल्द से जल्द स्वस्थ होकर सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं का नेतृत्व और मार्गनिर्देशन करें.

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर करने वाली जननेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना देशभर में हो रही है. उन्होंने कहा कि देश में जब कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी उस वक्त लोग अस्पताल, एंबुलेंस और ऑक्सीजन के लिए भटक रहे थे. तब बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सो रही थी, लेकिन उस वक्त भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवम प्रियंका गांधी के मार्गनिर्देशन में पार्टी की ओर से देशभर में राहत कार्य चलाये जा रहे थे. सोनिया गांधी एवम प्रियंका गांधी खुद लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी नेताओं से बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहीं थीं.

जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राम रतन पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण कोरोना संक्रमण देश में बेकाबू हो गया और उस वक्त भी कुछ लोगों को इस महामारी में सांप्रदायिक चेहरा नजर आ रहा था. इसे हिन्दू-मुस्लिम से इसे जोड़ कर देखा जा रहा था. शफी अहमद ने कहा कि कोविड-19 समेत अन्य बीमारियां किसी को भी हो सकती हैं, इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह और अर्जुन मुंडा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. उस वक्त किसी ने भी इस बीमारी को लेकर कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं किया, बल्कि सभी ने उनके स्वस्थ होने की कामना की, जबकि अभी कुछ अंधभक्तों को सोनिया गांधी के संक्रमित होने पर राजनीति सूझ रही है. उन्होंने कहा ये वही लोग हैं, जब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में श्मशान घाटों पर लंबी कतार लगी थी, गंगा नदी में लाशें थी, अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से लोग जूझ रहे थे, मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल रहे थे, अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं थे, तब इन्हें लग रहा था कि केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है. ऐसे लोग मानसिक रूप से खोखले चुके.















































































