मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

पंजाब में हुए सडक हादसे में उझानी निवासी फौजी के पिता, पत्नी व मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

June 4, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के एक मौहल्ले में रहने वाले फौजी की कार पंजाब में डिवाइडर से टकराने से कार में सवार फौजी के पिता उनकी पत्नी व मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि फौजी और उनका एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये । हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नगर के पंजावी कॉलोनी निवासी दिनेश बाबू पाराशर (65) पुत्र लटूरी लाल पाराशर का 40 वर्षीय बेटा अतुल पाराशर फौज में था । वर्तमान में अतुल पाराशर की तैनाती पंचकूला के चंडी मंदिर छावनी में थी | अतुल पाराशर का ट्रांसफर राजस्थान के श्री गंगा नगर हुआ था । ट्रांसफर की खबर सुन बेटे से मिलने दिनेश बाबू पाराशर गये थे । बताया जाता है शुक्रवार की सुबह छः बजे के समीप फौजी अतुल पाराशर अपने पिता दिनेश बाबू पाराशर और अपनी पत्नी मोना पाराशर (38) वर्षीय व चार वर्षीय बेटे ओम और आठ वर्षीय बेटे अमोध के साथ कार द्वारा राजस्थान के श्री गंगा नगर जा रहे थे वह जैसे ही कार से पंजाब में पटियाला रोड इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप पहुंचे तभी कार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरी जिससे कार मे सवार फौजी अतुल पाराशर के पिता दिनेश बाबू पाराशर उनकी पत्नी मोना पाराशर और चार वर्षीय बेटे मासूम ओम की मौत हो गई जबकि फौजी अतुल पाराशर व उनका दूसरा आठ वर्षीय बेटा अमोध गंभीर रूप से घायल हो गये । हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा वहीं घायलों को संगरूर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने हालत गंभीर देख पटियाला अस्पताल रैफर कर दिया । शनिवार सांय फौजी के पिता, पत्नी व मासूम बेटे के शवों को उझानी लाया गया । जहां शवों को देखते ही नगर में शोक की लहर दौड गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया ।

https://youtu.be/IBDNVSAjWy8
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights