न्यूरिया। मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की हौंडा सिटी कार खम्बे से टकरा गई जिससे राहगीर महिला कार की चपेट में आ जाने के कारण हुई घायल जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9:00 बजे के समय मां पूर्णागिरि के दर्शन कर हौंडा सिटी कार द्वारा बरेली का परिवार कार से घर आ रहे थे टनकपुर हाईवे पर स्थित ग्राम पिपरिया आगरू मे बिजली के खंभे से कार टकरा गई इस बीच पिपरिया आगरू निवासी नारायण लाल मुन्नी देवी कार की चपेट में आ गई और वह घायल होकर सड़क पर गिर गई उसकी चीख पुकार से ग्रामीण इकट्ठा हो गए खम्बे की टक्कर कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है घायल मुन्नी देवी को उसके परिवार वाले ने इलाज के लिए पीलीभीत अस्पताल में भर्ती करवाया है उक्त घटना के मामले में सूचना पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को अपने कब्जे में ले लिया कार में बैठे श्रद्धालु व चालक सहित घटना से भागे नहीं बल्कि वहीं गांव में सुरक्षित है कार चालक का नाम वीरेंद्र कुमार बताते हैं जो बरेली का निवासी है कार में बैठे श्रृदालु जो बरेली महानगर के निवासी बताये जाते है रिपोर्टर सुमित राठौर