मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ लोकसभा के 225 बूथों को सशक्त करेगी भाजपा : दिनेश कुमार

June 4, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरा बूथ- सबसे मजबूत का संकल्प लें सभी कार्यकर्ता : दिनेश कुमार

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। बूथ सशक्तिकरण अभियान हेतु बदायूँ लोकसभा की कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसको मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश कुमार ने संबोधित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर बूथ सशक्तिकरण अभियान 01 जून से प्रारंभ कर रही है। इसी के तहत बदायूं लोकसभा के 225 कमजोर बूथ चिन्हित किए गए जिन्हें सशक्त करने का कार्य भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। सांसद को 100 बूथ एवं विधायक को 25 बूथ सशक्त करने के लिए आवंटित किए गए हैं। एक कार्यकर्ता को अधिकतम तीन-तीन बूथ सशक्त करने के लिए आवंटित किए गये हैं जिनका जिम्मा लोकसभा चुनाव तक उनको सौंपा गया है। बूथ शक्तिकरण अभियान की मॉनिटरिंग केंद्रीय कार्यालय द्वारा निरंतर की जाएगी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः लोकसभा सीट पर कमल खिलाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से कई प्रमुख नेताओं को विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें सहसवान विधानसभा का एमएलसी वागीश पाठक, बिसौली विधानसभा का पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, गुन्नौर विधानसभा का एमएलसी स्नातक अलीगढ़ मानवेंद्र प्रताप सिंह, शेखुपुर विधानसभा का कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग पं जितिन प्रसाद नेतृव करेंगे। यह घोषणा प्रदेश स्तर से की गई है।

क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने सम्बोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी है, पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर निश्चित रूप से कमल खिलायेगी। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पार्टी के कार्यकर्ता जन जन तक पहुँचायें।

इस मौके पर सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य एमएलसी स्नातक अलीगढ़ मानवेन्द्र प्रताप सिंह सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता विधायक हरीश शाक्य अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव एमएलसी वागीश पाठक पूर्व विधायक कुशाग्र सागर पूर्व विधायक सिनोद शाक्य दीपू भैया पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव जिला महामंत्री एवं संयोजक बूथ सशक्तिकरण अभियान सुधीर श्रीवास्तव शैलेंद्र मोहन शर्मा शिवम शंखधार शारदाकान्त शर्मा एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश दुर्गेश वार्ष्णेय सुधीर मल्होत्रा हरिओम पाराशरी आशीष शाक्य संदीप चौहान अनुराग दीक्षित ज्ञानेंद्र चौहान अमित सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://youtu.be/IBDNVSAjWy8
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights