मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

मोदी सरकार के 8 वर्ष गरीब कल्याण एवं सेवा सुशासन को समर्पित : बी.एल. वर्मा

June 3, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मोदी सरकार के गरीब कल्याण एवं सेवा सुशासन के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार बदायूं में किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की निम्नलिखित योजनाएँ प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, हर घर नल (जल जीवन मिशन) एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 60 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार बी.एल. वर्मा ने कहा केन्द्र सरकार ने अपने 8 वर्ष गरीब कल्याण एवं सेवा सुशासन के माध्यम से जनता जनार्दन की की सेवा की है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.3 करोड़ बेघर लोगों को घर बनवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।
आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹ 05 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रति परिवार वर्ष 3.2 करोड़ लोगों का मुफ्त इलाज, 18 करोड़ लाभार्थी ई-कार्ड केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए ।


विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹22 लाख करोड़ से अधिक का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया ।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 45 करोड़ लोगों को बैंकिग प्रणाली सुविधा से सीधा जोड़ा गया ।
कोरोना काल में दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे तेज और सबसे पहला डिजिटल टीकाकरण अभियान मा॰ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चलाया गया, 477 दिनों में 190 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज़ लगाई गई, 20 करोड़ “मेक इन इण्डिया” टीके लगभग 100 देशों में निर्यात किए गए ।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत बी॰पी॰एल॰ परिवारों की महिलाओं को 9 करोड़ से अधिक मुफ्त गैस कनैक्शन पहुँचाया गया ।
11.30 करोड़ किसानों को सीधे, स्वचलित रूप से और बिना किसी परेशानी के किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है ।


केन्द्र में 2014 के बाद अब तक 5.6 गुना वृद्धि किसानों के लिए बजट आवंटन में की गई जो कि 2014 में ₹21,933/- थी वह आज ₹1,24,000/- करोड़ रूपए हो चुकी है ।
6.2 करोड़ ग्रामीण परिवारों को जल-जीवन मिशन के शुभारम्भ के बाद से नल के जल का कनैक्शन दिया गया, सौभाग्य योजना के तहत 100% घरेलू विद्युतीकरण किया गया, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत 19 हजार ग्रामों का विद्युतीकरण पूर्ण किया गया ।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 62,369 ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त कराकर इज्जत घरों का निर्माण कराया गया ।
मा॰ प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के नेतृत्व में हमारी खोई हुई प्राचीन विरासतों को घर वापस लाया जा रहा है, जिसमें 2014 के बाद 200 वेशकीमती मूर्तियों को भारत लाया गया, अमेरिका ने 2021 में भारत को 157 से अधिक प्राचीन वस्तुएं सौंपी, भारत ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया से चुराई गई 29 कलाकृतियों को बरामद किया गया ।
भारत के महान स्वतन्त्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धाँजलि देने का कार्य मोदी सरकार निरन्तर कर रही है, जिसमें “स्टैचू ऑफ यूनिटी” बनाकर राष्ट्र नायक सरदार बल्लभ भाई पटेल जी को श्रद्धाँजलि देने का कार्य किया, आजादी में हमारे स्वतन्त्रता सेनानियों को समर्पित संग्रहालय बनाकर क्रान्ति मन्दिर का नाम दिया गया, जलियाँवाला बाग स्मारक को पुन: निर्मित परिसर बनाया गया ।
आदिवासी स्वतन्त्रता सेनानियों के सम्मान में जन-जातिए गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया ।
इस प्रकार केन्द्र में मोदी सरकार के 08 वर्ष सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित किए गए ।

इस अवसर पर सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य जिला प्रभारी राकेश मिश्रा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी विचार रखे।

इस मौके पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव चेयरमैन दीपमाला गोयल स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता सुधीर श्रीवास्तव शारदाकांत शर्मा एमपी सिंह राजपूत शैलेंद्र मोहन शर्मा मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य तीर्थेन्द्र पटेल दीपक गुप्ता सहदेव सागर संदीप चौहान ज्ञानेंद्र चौहान अनुभव उपाध्याय केशव चौहान समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://youtu.be/Ush-arY4S8Q
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights