मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

8 साल में विकास ,सुशासन और जनकल्याण बना सरकार की पहचान

June 2, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री सत्ता को सेवा मानकर कर रहे हैं कार्य

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिना किसी भेदभाव के गरीब मजदूर किसान और वंचितों को मिल रहे हैं उनके अधिकार –   एसपी सिंह बघेल

परिवारवाद से ऊपर उठकर कार्य करती है भाजपा – भानु महाजन

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएंगे जन जन तक महानगर अध्यक्ष

आगरा।  केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी। वह पहली बार 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री बने थे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन सत्तो लाला फूड कोर्ट शाहगंज पर किया गया। पत्रकार वार्ता में भारत सरकार के कानून एवं न्याय राज्यमंत्री आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्ता को सेवा का माध्यम मानकर गरीबों किसानों महिलाओं और वंचितों को उनके अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने देश के हर नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं को पंख देकर उनमें नया आत्मविश्वास जगाया है।


इस मौके पर सरकार की उपलब्धियां बताते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जन विश्वास को आधार बनाकर इन 8 वर्षों में विकास सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। आज भारत विश्व की नई पहचान बना है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की सरकारों के प्रति अविश्वास का भाव था। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के बाद देश की कमान संभालने के बाद से ही सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास का मंत्र देश को दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रोफेसर बघेल ने कहा कि पिछले 8 वर्ष में बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्ग तबके के लोगों के लिए कार्य किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कोविड-19 के समय किए गए सेवा कार्यों के साथ उज्जवला योजना ,प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और किसान सम्मान निधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा जल्द ही आगरा जनपद के ग्रामीण अंचल के लोगों को हर घर नल योजना के तहत शुद्ध गंगाजल पीने के लिए मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में काम करते हुए बनाए गए शौचालय को प्रोफेसर बघेल ने महिलाओं की सुरक्षा से जोड़ते हुए सर्व हितकारी फैसला बताया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहां के आज भारत का मान सम्मान विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उनकी विकास और सुशासन की नीतियों से शीर्ष पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी विकास योजनाओं से समाज के हर तबके को लाभ मिल रहा है सरकार के 8 वर्ष जनता को समर्पित हैं। भाजपा ऐसी एकमात्र पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर काम करती है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आगरा महानगर में भी लाखों की तादाद में लाभार्थियों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि देश की है इकलौती सरकार है जो बिना भेदभाव समाज के सभी वर्ग तबके के लोगों के लिए कार्य कर रही है। भानु महाजन ने बताया कि 2014 से पहले आतंकवाद ,अलगाववाद ,भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। आज जन विश्वास की वजह से 8 साल सेवा सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में अपना अलग कीर्तिमान बना रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने में युवाओं को रोजगार महिलाओं को सशक्त बनाना और व्यापारियों को सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के सभी पदाधिकारी मोर्चों के पदाधिकारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को लेकर जाएंगे। इसके लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है।

इनकी रही मौजूदगी

केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ,विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ,विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ,विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, डॉ यादवेंद्र शर्मा,  राजीव लबानिया ,मनोज गर्ग, हेमंत भोजवानी ,मुनेंद्र जादौन ,महेश शर्मा ,राजीव लवानिया ,नीरज गुप्ता ,नवीन गौतम ,गौरव शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, रोहित कटयाल ,बॉबी लाले आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन विधायक गण और महानगर पदाधिकारियों की मौजूदगी में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सौभाग्य योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान योजना उज्जवला योजना किसान सम्मान निधि जन धन योजना मुद्रा लोन आदि योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का शॉल उड़ाकर सम्मान किया। सरकार से मिले सहयोग और संगठन पदाधिकारियों के हाथों से सम्मानित होकर लाभार्थी बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर सुमन ,ममता ,बीना ,पिंकी, पूजा ,अशोक कुशवाहा ,योग वीर सिंह, इंदिरा देवी ,विवेक आदि लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

https://youtu.be/AJupC54KtR4
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights