मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने की फन सिटी में मस्ती

June 1, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। मंगलवार को बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए बरेली फन सिटी वॉटर पार्क ले जाया गया। जहां बच्चों ने वॉटर पार्क में तैराकी के गुण सीखने के साथ वेव पूल में जमकर मस्ती की। कक्षा 3 से 12 तक के 330 छात्र-छात्राओं ने इस शैक्षिक भ्रमण में प्रतिभाग किया। बच्चे सुबह 10 बजे वहां पहुंचे और ब्रेकफास्ट किया। इसके बाद वाटर पूल में स्विमिंग का आनंद लिया। सबसे ज्यादा बच्चों ने अपना समय वाटर पार्क में बिताया। झूलों पर बच्चों ने जमकर मस्ती की और वाटर फॉल भी देखा। बच्चों ने नाव तथा विभिन्न झूलों के साथ ही जंपिग ट्रेन, अफ्रीकन जंगल, मोगैम्बो की गुफा, ममी, जोस्ट ट्रेन, फन सिटी ट्रेन, रेंजर, नाव, क्रेजी कार आदि का बच्चों ने आनंद उठाया। वेव पूल में बच्चे सबसे ज्यादा रोमांचित हुए। सभी बच्चों ने डीजे की धुनों पर डांस भी किया। इसके पश्चात बच्चों को लंच कराया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर एवं सावधानीपूर्वक भ्रमण करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि विद्यार्थियों में शैक्षिणिक ज्ञान में वृद्धि करने के उद्देश्य से शैक्षिणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने मनोरंजन व अधिगम को एक साथ अनुभव करते हुए फन सिटी वॉटर पार्क का आनंद लिया और तैराकी के गुण सीखे।

मैनेजिंग डायरेक्टर मेहुल वार्ष्णेय ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण पर विद्यार्थियों को नए स्थानों पर जाने, उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का भी अवसर मिलता है। साथ ही विद्यार्थियों के जीवन के लिए कई नए चीजों को सीखने और अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती हैं। विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए उन्हें विविध क्षेत्रों का ज्ञान होना जरूरी है।

विद्यालय प्रधानाचार्य एन. सी. पाठक ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण आमतौर पर विद्यार्थियों के जीवन का  एक महत्वपूर्ण समय होता है। यह उनके लिए काफी खुशी और मनोरंजन का समय होता है। यह उनके लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि उन्हें कुछ समय अपने दैनिक स्कूल कार्यक्रमों से आराम करने का समय मिलता है। इसलिए विद्यालय द्वारा समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

https://youtu.be/R4ozGI1P8Sk
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights