मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

नहीं चलने दिए जाएंगे स्कूलों के अनफि

May 27, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। डीएम एवं एसएसपी ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि स्कूलों के अनफिट वाहनों को किसी भी दशा में नहीं चलने दिया जाए। अनफिट वाहनों की सूची सोशल मीडिया पर अपलोड की जाए, जिससे बच्चो के अभिभावकों को भी जानकारी हो सके कि उनका बच्चा कैसे वाहन से स्कूल जा रहा है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओम प्रकाश सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा अभियान के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि स्कूल अपने वाहनों का फिटनेस ठीक नहीं कराएंगे, उनपर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उनके लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। अनफिट वाहन स्कूल परिसर में खड़े पाए जाने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
वाहन पार्किंग की व्यवस्था किए बिना कोई भी बारातघर एवं ढाबा नहीं चला सकेंगे। एसएसपी ने कहा कि ऐसे स्थानों पर वाहन खड़े होने के कारण अनावश्यक रूप से जाम तो लगता ही है, साथ ही दुर्घटनाएं भी घटित होती है। बारातघर एवं ढाबा स्वामी यदि पार्किंग की व्यवस्था नहीं करते हैं तो तत्काल प्रभाव से उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। ओवरलोडिंग के भारी वाहनों एवं टैम्पो पर कड़ा शिकंजा कसा जाए। अभियान चलाकर चेकिंग करें और चालानों की प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने निर्देश दिए कि स्थानीय निकाय सम्पत्ति रजिस्टर से अपनी सम्पत्ति का मिलान करें, अतिक्रमण पाए जाने पर उनको चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही अमल में लाएं। नगरीय क्षेत्रों में वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करें, जहां पेयजल, शौचालय, शेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों। अवैध पार्किंग को भी तत्काल बंद करें। आदेशों की अवहेलना पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी आरए सिद्धार्थ वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, एआरटीओ सुहैल अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/PS6uTjudddA


WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights