मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

“योग एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर” लगा

May 27, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई० क्यू०ए० सी०) के तत्वावधान में प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के संरक्षण एवं निर्देशन में व कॉर्डिनेटर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई० क्यू०ए० सी०)व प्रभारी मिशन शक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे में चलाए जा रहें “मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत “योग एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर डॉ वंदना शर्मा व संयोजिका व प्रभारी मिशन शक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के द्वारा माँ शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा ने योग एवं व्यायाम का जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजकल योग एवं व्यायाम हर किसी के लिए जरूरी है ।

जिस प्रकार अच्छे भोजन से शरीर को पोषण मिलता है, उसी प्रकार से व्यायाम से शरीर लंबे समय तक उचित दशा में बना रहता है । मनुष्य को दवाइयों से नहीं बल्कि योग एवं व्यायाम से अपने स्वास्थ्य को मजबूत बनाना होगा। स्वास्थ्य से अनमोल कोई चीज नहीं है। मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला ने बताया कि सही प्रकार से व्यायाम करने वाले व्यक्ति का शरीर हमेशा फिट रहता है तथा मन और मुख हमेशा उर्जावान बना रहता है। इसीलिए योग एवं व्यायाम द्वारा जीवन को बनाओ पूर्ण, स्वस्थ शरीर द्वारा ही होगा व्यक्तित्व परिपूर्ण। असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को विभिन्न योग मुद्राओं एवं व्यायाम का प्रशिक्षण दिया कहा कि रोगमुक्क्त जीवन जीने की हो चाहत,
नियमित योग करने की डालो आदत क्योंकि योग है जीवन का सार, इसके बिना सब है बेकार । इस अवसर पर छात्राओं में कु० मेघा, नैनशी, सोनिया, अनीता, सीमा, संघशिला, मेहरूनिशा, दीक्षा, पूजा, आकांक्षा सिंह आदि की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती का रहा। समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

https://youtu.be/rhW8fSFm51Y
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights