मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

कांग्रेस का हाथ छोड़ अखिलेश की साईकिल पर सवार हुए कपिल सिब्बल, दाखिल किया राज्यसभा नामांकन

May 25, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ लखनऊ स्थित विधानमंडल परिसर में स्थित टंडन हॉल पहुंचे. इस दौरान उनके साथ सपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव भी मौजूद थे. वहां सिब्बल ने उन दोनों की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद कपिल सिब्बल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज मैंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा है. मैं धन्यवाद दूंगा अखिलेश यादव, आज़म खान और प्रोफ़ेसर राम गोपाल यादव का, जिन्होंने पिछली बार भी मेरी मदद की थी. अब मैं कांग्रेस का सीनियर लीडर नहीं रहा. मैं 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे चुका हूं. मैं राज्यसभा में यूपी की आवाज़ बिना किसी दल के उठाता रहूंगा. हर अन्याय के ख़िलाफ़ सदन में आवाज़ बनता रहूंगा.

वहीं अखिलेश यादव ने इसे लेकर कहा कि ‘कपिल सिब्बल सपा के समर्थन से राज्यसभा जा रहे हैं. दो और लोग (उच्च) सदन भेजे जा सकते हैं. कपिल सिब्बल वरिष्ठ वकील हैं. उन्होंने संसद में भी अपनी राय बखूबी रखी है. हमें आशा है कि वे सपा और अपना पक्ष बखूबी रखेंगे

सिब्बल को समाजवादी पार्टी की तरफ से इसे बड़ा इनाम माना जा रहा है. वह सुप्रीम कोर्ट में आज़म खान के वकील हैं. खान ने इससे पहले मंगलवार को कहा था कि अगर पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजती है तो सबसे ज़्यादा उन्हें खुशी होगी.

बता दें कि आगामी राज्यसभा चुनाव में सपा के कोटे में तीन सीटें आ रही हैं. हालांकि इस बारे में जब पूछा गया तो अखिलेश ने कहा कि थोड़ी देर में मालूम चल जाएगा किसको किसको राज्यसभा भेजा जा रहा है.

दरअसल खबर है कि कपिल सिब्बल के साथ पार्टी डिंपल यादव और जावेद अली खान को राज्यसभा उम्मीदवार बनाएगी. जावेद अली खान को प्रोफेसर रामगोपाल यादव का खास माना जाता है. राज्यसभा में उनका यह दूसरा कार्यकाल होगा. इससे पहले भी वह राज्यसभा के सदस्य रहे हैं.

https://youtu.be/GdwOwmn-pwI
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights