मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

विधायक हरीश शाक्य ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव एवं पत्र सौंपे

May 25, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ । विधायक हरीश शाक्य ने कछला गंगाघाट का 51 करोड़ रुपए की परियोजना से सौन्दर्यकरण कराए जाने हेतु प्रस्ताव सौंपा है जिसमें पक्का घाट बनाने एवं सौन्दर्यकरण कराये जाने का जिक्र किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कछला गंगा घाट पर श्रावण मास, प्रत्येक माह की पूर्णिमा, अमावस्या, को लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं एवं यहां से कावड़ यात्रा के दौरान गंगा जल भी लेकर जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की अत्यधिक आवश्यकता होने के कारण थाने का नव निर्माण कराये जाने का पत्र सौंपा है। ताकि गंगा घाट पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा एवं जाम से मुक्ति मिल सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके अलावा विधायक हरीश शाक्य ने बताया बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी फायर स्टेशन नहीं है कभी- कभी आगजनी के कारण कृषक भाइयों की फसलें आगजनी से नष्ट हो जाती हैं ऐसे समय में कृषक भाइयों को फायर स्टेशन ना होने के कारण फायर सर्विस की गाड़ी उपलब्ध नहीं हो पाती। इसलिए मुख्यमंत्री जी से फायर स्टेशन का निर्माण कराए जाने हेतु पत्र सौंपा है।

इधर बिल्सी नगर में महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, बी०ए० और एम०ए० में अतिरिक्त विषयों को खोलने के संबंध में भी पत्र सौंपा है।

और विधायक ने अवगत कराया कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों के खेलने के लिए कोई भी स्टेडियम नहीं है क्षेत्र के युवा खेलने के लिए अन्य जिलों में जाते हैं उन्होंने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी को पत्र सौंपा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक हरीश शाक्य को आश्वस्त किया है कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी मदद करेंगे, जिससे बिल्सी की जनता को सर्वाधिक लाभ मिल सकेगा।
इसके अलावा जनपद बदायूँ में चल रहे राजनैतिक, सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।

https://youtu.be/Hh9_TvGhxiU
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights