मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

“महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा” विषय पर कार्यशाला, शपथ दिलाई गई

May 20, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की आई क्यू ए सी के तत्वावधान में प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के संरक्षण एवं निर्देशन में व मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे में चलाए जा रहें “मिशन शक्ति विशेष अभियान” के तहत महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा” विषय कार्यशाला का आयोजन कर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिचा गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी, छवि वैश्य जिला संयोजक महिला कल्याण विभाग बदायूँ, रुचि पटेल, महिला कल्याण विभाग, विशिष्ट अतिथि ऐजाज अहमद हेड कांस्टेबल थाना कोतवाली, अजय पाल, अनामिका, गोपाल एवं प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के द्वारा माँ शारदे के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं व बालिकाओं को प्रशिक्षित करना है।

जिस ओर हम सभी अपना कदम बढ़ा चुके है। मुख्य अतिथि रिचा व छवि वैश्य ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। थाना कोतवाली से ऐजाज अहमद व उनकी टीम ने महिला सुरक्षा की जानकारी देते हुए 181-महिला हेल्प लाइन नम्बर, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजिका मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने महिला सुरक्षा के साथ साथ यातायात नियमों की जानकारी दी कहा जानकारी ही बचाव है क्योंकि सड़क सुरक्षा तो जीवन रक्षा। इस अवसर पर डॉ इन्दु शर्मा, डॉ श्रद्धा यादव, डॉ शिखा, सहित समस्त महाविद्यालय परिवार, महिला कल्याण विभाग की टीम , पुलिस विभाग थाना कोतवाली टीम उपस्थित रही। सभी छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन आई० क्यू०ए०सी० कार्डिनेटर व मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती का रहा।

https://youtu.be/tyxIg1LjgVM
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights