मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

678 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया

May 20, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में कला संकाय के अंतर्गत बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया।
छात्रों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए शासन की महत्वाकांक्षी योजना डीजीशक्ति के अंतर्गत महाविद्यालय में 678 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मानवेंद्र सिंह ने बच्चों को फोन वितरित करते हुए कहां की”छात्रों के हित को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनके ऑनलाइन अध्ययन के लिए एवं डिजिटल सशक्तिकरण करने हेतु स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित कर रहे हैं। भूमंडलीकरण के इस दौर में एवं कोरोना जैसी महामारी में स्मार्टफोन छात्रों के लिए लाभदायक सिद्ध हुआ है । आशा है सभी छात्र इसका प्रयोग सार्थक रूप से करेंगे।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि”आप सभी लोग जानते हैं आज के दौर में शिक्षा प्रदान करने के तरीके आधुनिक हो गए हैं। कोरोना काल के दौरान भी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की गई है। ऐसे में कई छात्र है जो टेबलेट या स्मार्टफोन उपलब्ध ना होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा नहीं प्राप्त कर सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना लांच की गई है।”

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मृदुल पटेल ने किया
कार्यक्रम के संयोजक एवं कला संकाय अध्यक्ष डॉ आलोक मिश्रा ने इस अवसर पर सभी का आभार प्रकट किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “इस योजना के अंतर्गत युवाओं को मुफ्त में डिजिटल एक्सेस भी प्रदान की जाएगी। इन टेबलेट और स्मार्टफोन के माध्यम से छात्र शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। आने वाले समय में छात्रों को इन स्मार्टफोन और टेबलेट के माध्यम से नौकरी ढूंढने में भी आसानी होगी। “

महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ मधुकर श्याम शुक्ला ,डॉ पूनम ,डॉ प्रमोद यादव ,डॉ सुजीत कुमार वर्मा, डॉ दुर्ग विजय, डॉ संदीप कुमार वर्मा, डॉ कविता भटनागर ,डॉ राम शंकर पांडे ,डॉ श्रीकांत मिश्रा, डॉ बरखा सक्सेना ,डॉ कुमुद ,डॉ सुभाष चंद्र पाल एवं आदर्श शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

https://youtu.be/tyxIg1LjgVM
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights