मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आजम खान 27 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा , पहुंचे SP नेता अनूप गुप्ता के घर

May 20, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सीतापुर। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद  आजम खान करीब 27 महीने बाद शुक्रवार को जेल से बाहर आए. आजम खान परिवार समेत सबसे पहले सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर एक घंटे तक बंद कमरे में हुई पूर्व सपा विधायक अनूप गुप्ता से बातचीत को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. आजम खान घर के बाहर निकले और सीधे गाड़ी में बैठ कर रामपुर के लिए रवाना हो गए. सपा नेता आजम खान की रिहाई पर आलम यह था उनके साथ काफिले में दर्जनों की संख्या में गाड़ियां चल रही थी. इतना ही नहीं सड़क पर खड़े उनके समर्थक भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
https://youtu.be/ewN3N3YHJSk

आजम खान की मुलाकात को लेकर पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने बताया कि कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है. आजम खान साहब बहुत ही और सच्चे ईमानदार नेता है. उनकी रिहाई के बाद आज बहुत खुशी है. सपा का एक-एक कार्यकर्ता आजम खान के साथ है और आजम समाजवादी पार्टी में ही रहेंगे. आजम खान की रिहाई को लेकर अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट कर खुशी जाहिर किए जाने के सवाल पर पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव सभी के नेता है. सपा नेता अनूप ने कहा “आजम खान की मेरे परिवार के सभी लोगों से भी बात हुई. वे मेरे घर पराठे ढोकला और काजू बर्फी खाई. उनके बेटे ने भी पराठे खाए.

इस दौरान सपा के कई विधायक अनूप मिश्रा के घर मौजूद थे. बता दें कि धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद समाजवादी पार्टी नेता आजम खान शुक्रवार को सीतापुर से जेल से बाहर आ गए. 27 महीनों से जेल में बंद आजम खान को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. आजम खान की रिहाई के दौरान सीतापुर जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. आजम खान, सीतापुर से सीधे रामपुर जाएंगे. आजम खान को रिसीव करने के लिए, प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव, सपा विधायक और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और आशू मलिक सीतापुर जेल पहुंचे थे.

https://youtu.be/B-YzE5l_yss

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights