दरे बावा पे देखो फैज की खैरात होती है सय्यद भूड़ वाले बावा के उर्स में जुटे हजारों जायरीनो ने की चादरपोशी

63fc0a62-3445-4cca-aef2-4d6ae6c79b55
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । बुधवार की रात नगर के कछला रोड पर स्थित दरगाह हज़रत सय्यद भूड़ वाले बावा के सालाना उर्स के आज दूसरे दिन भी जायरीनों ने उर्स की रौनक बढ़ाई और चादर पोशी की । दिन भर तबर्रुक व लंगर का दौर चलता रहा । रात को आसिफ सुल्तानी व अबरार सुल्तानी कव्वाल के बीच मुकाबला ए कव्वाली का दौर चला जो देर रात तक जारी रहा । कमेटी अध्यक्ष जमील अल्वी ने बताया कि कल तीसरे दिन ज्वाबी मुकाबले के साथ ही कुल की रस्म अदायगी से उर्स का समापन हो जाएगा । कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने धूम मचा दी । कव्वाल आसिफ सुल्तानी की पेशकश भूड़ वाले बावा की शादी है हर वली बाराती है को सुनकर सभी झूम उठे ! अबरार साबरी कव्वाल की दरियादिली की सभी ने तारीफ की ! अबरार कव्वाल ने दरे बाबा पे देखो फैज की खैरात होती है करम का दिन निकलता है करम की रात होती है की पेशकश नए अंदाज में की और खुद के नजराने को भी बावा की झोली में डालकर सभी का दिल जीत लिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


भूड वाले सय्यद बाबा की दरगाह पर उर्स का आगाज़ मंगलवार को कुरान ख्वानी से हुआ रात को जलसा ए ईद मिलादुन्नबी की महफ़िल सजी जिसमे उलेमाओं ने तक़रीर की और मुल्क और कौम की सलामती की दुआ की ! जवाबी मुकाबले में अबरार साबरी कव्वाल ने अजमेर फरिश्तों के उतरने की जगह है अपने अंदाज में सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया । जवाबी मुकाबले में उर्स कमेटी की ओर से अबरार साबरी कव्वाल को विजेता घोषित किया गया । उर्स में जहां जायरीनों ने चादर पोशी कर मन्नत मांगी वहीं छोटे छोटे बच्चों ने झूला झूला और मेले का लुत्फ उठाया । देर रात तक चले मुकाबला ए कव्वाली का संचालन असलम मुल्लाजी ने किया । इस मौके पर उर्स कमेटी के नबी शेर अल्वी, शेर मोहम्मद , जमील अल्वी,नदीम अल्वी, जान मोहम्मद, नूर मोहम्मद, शान मोहम्मद, बाबू मियां , शकील अल्वी , मुनव्वर, पप्पू मियां, अकील अहमद, आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights