मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना

May 19, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। यूपी में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये देश में सबसे ज्यादा था लेकिन, हालात बदलने वाले हैं. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक आज 19 मई से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आंधी- बारिश का सिलसिला शुरु हो जायेगा. ये दौर 23 मई तक चलता रहेगा. इसकी शुरुआत पूर्वी यूपी के जिलों से होगी. अगले 24 से 48 घण्टों में पूरे प्रदेश में इसका असर दिखना शुरु हो जायेगा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तपती गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है. 19 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में कहीं – कहीं तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गयी है. जिन जिलों के लिए अनुमान जारी किया गया है वे जिले हैं – देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और अमरोहा.

20-21 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना
20 और 21 मई को पूर्वी यूपी के साथ साथ पश्चिमी यूपी के जिलों में भी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जाहिर की गयी है. 21 और 22 मई को सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है. वहीं इस दिन रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में भी कहीं कहीं आंधी बारिश आ सकती है.

23 मई को यहां आंधी-बारिश के आसार
23 मई को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर और बलिया में आंधी – बारिश का मौसम विभाग का अनुमान है. आंधी – बारिश का ये सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है लेकिन, मौसम विभाग उसका अनुमान बाद में जारी करेगा.

मॉनसून की दस्तक 15 जून तक
हालांकि मौसम में आने वाले ये बदलाव कई मुश्किलें भी लेकर आ सकता है. तेज आंधी के साथ बारिश के चलते जगह जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिर जा रही हैं. पिछले हफ्ते में लेकर अब तक प्रदेश में कई लोग इसके कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. लिहाजा आंधी और बारिश के समय सतर्क रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी गयी है.  इस बारिश को मॉनसूनी बारिश न समझा जाये बल्कि इसे प्री मॉनसून सावर कह सकते हैं. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण ये बदलाव आयेगा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मॉनसून की दस्तक 15 जून के आसपास होगी.

https://youtu.be/ytQDaYvEsbY
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights