मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में एसएसपी ऑफिस में किसान ने खुद को जिंदा जलाया,गम्भीर,पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

May 18, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आग बुझाने के प्रयास में पुलिस अधिकारी व सिपाही झुलसे
किसान की हालत गम्भीर,हायर सेंटर बरेली रैफर
पुलिस उत्पीड़न से था परेशान
दबंगो ने किसान की जलाई थी फसल
दबंग कर रहे थे मारपीट

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस बना रही थी समझौते को दवाब

पत्‍नी-बच्‍चों के साथ SSP ऑफिस पहुंचा किसान

अफसर से मुलाकात को हुई टाल मटोल

किसान ने उठाया आत्मघाती कदम
सिविल लाइन थाने के गांव रसूलपुर का है निवासी

सस्पेंड:सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार, मंडी चौकी इंचार्ज राहुल, चौकी इंचार्ज अशोक, बीट सिपाही आशीष व मनोज

एसपी सिटी व देहात को जांच सौंपी

बदायूं। यूपी के बदायूं में बुधवार को पत्‍नी और बच्‍चों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे एक किसान ने खुद को आग लगा ली। किसान ने पुलिस पर प्रताड़ि‍त करने का आरोप लगाया है। एसएसपी दफ्तर पहुंचकर किसान ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और जब तक कोई कुछ समय पाता आग लगा ली। झुलसे किसान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्‍टरों ने उसे बरेली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर एसएसपी ने लापरवाही पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर समेत पांच को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 45 किसान का नाम कृष्‍णपाल है। वह बदायूं के सिविल लाइन्‍स थाना क्षेत्र के रसूलपुर का रहने वाला है। 20 दिन पहले गेहूं के उसके खेत में दबंगों ने आग लगा दी थी। आरोप है कि इस मामले की शिकायत करने के बावजूद मंडी चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिछले कुछ दिनों से वह थाने और अधिकारियों के दफ्तरों के चक्‍कर काट रहा था लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। किसान का आरोप है कि कार्रवाई की बजाए पुलिसकर्मियों ने खुद ही फैसला कर दिया और दबाव बनाने लगे। किसान के परिवार ने आरोप लगाया कि मंडी चौकी के पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली। इसी वजह से उसके मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। उल्‍टे पुलिसकर्मी उस पर आरोपियों से समझौते का दबाव बनाते रहे। दु:खी होकर उसने आज एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आत्‍मदाह की कोशिश की।


आग बुझाने के प्रयास में एक पुलिस अधिकारी व सिपाही के हाथ झुलस गए है,हालांकि अभी किसी ने पुष्टि नही की है।
एसएसपी ऑफिस में आज यह दर्दनाक हादसा करीब पौने बारह बजे हुआ।


किसान ने वहां तैनात पुलिसकर्मी से एसएसपी से मुलाकात कराने की गुजारिश की। पुलिस ने थोड़ी टाल-मटोल की तो किसान ने बैग से पेट्रोल भरी बोतल निकाली और खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे बचाने की बजाए वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

https://youtu.be/P42nmwThZI8


एसएसपी ने लापरवाही में इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित होने वालों में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी, मंडी चौकी इंचार्ज राहुल पुंडीर, पूर्व में व हाल में दहगवां चौकी इंचार्ज अशोक कुमार व बीट सिपाही आशीष व मनोज कुमार शामिल है।

https://youtu.be/NtdpQGdPZjo
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights