मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हैः सदर विधायक

May 18, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार की निःशुल्क स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण योजनान्तर्गत नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय बदायूं में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के 281 छात्र छात्राओं को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं विधायक बिल्सी हरीश शाक्य के कर कमलों से टेबलेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति की सीख दी उन्होंने कहा कि आप जैसा सोचेंगे देश वैसा ही बनेगा जीवन में असफलता मिलने पर भी निराश नहीं होना है क्योंकि यदि आपके मन में विश्वास है तो ईश्वर का आर्शीवाद आपके साथ है एवं आप जो भी बनना चाहते हैं वह निश्चित बनेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक बहुत बड़ी योजना है जिसमें प्रदेश के सभी युवाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन या टैबलेट दिए जा रहे हैं जो आपको तकनीकी रूप से सशक्त करने के साथ-साथ आपके रोजगार के भी अवसर तलाशने का माध्यम बनेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


अति विशिष्ट अतिथि हरीश शाक्य जी ने अपने संबोधन में शिक्षकों को नमन करते हुए कहा जीवन में शिक्षक और शिक्षा दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण होते हैं आज का यह टेबलेट डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम आपको तकनीकी सशक्तिकरण, स्वरोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं को जानने उनका सदुपयोग करने जन-जन की सेवा करने का एक सशक्त माध्यम है उत्तर प्रदेश सरकार का यह एक महा अभियान है कि प्रदेश का कोई भी युवा जो किसी भी वर्ग का हो किसी भी जाति का हो किसी भी धर्म का हो सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए तथा विशेष रुप से छात्र तकनीकी रूप से सशक्त है जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई किसी भी प्रकार से बाधित ना हो पिछले 2 वर्षों में कोरोना महाकाल में सभी ने यह महसूस किया कि दूर दराज में बैठे हुए हमारे छात्र-छात्राएं या गरीब छात्र छात्राएं जिनके घर में स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है और यह निर्णय उसी दिन हमारी माननीय सरकार द्वारा लिया गया कि वह पूरे प्रदेश के स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन और टेबलेट का निःशुल्क वितरण करेगी इसके लिए हम अपने मुख्यमंत्री महोदय का हृदय से धन्यवाद देते हैं।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 प्रशांत कोहली जी ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं से कहा कि वे इन टेबलेट का प्रयोग एजुकेशनल डिवाइस के रूप में करें जो भी कोर्स कर रहे हैं उसका गहनता से अध्ययन करें तथा रोजगार के क्षेत्रों को भी इसके माध्यम से तलाशें। सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।


टेबलेट वितरण कार्यक्रम की जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ0 स्मिता जैन ने कहा बदायूं जनपद में प्राप्त 1800 टेबलेट का डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम कल पूर्णतया समाप्त हो जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से यह अपेक्षा की कि वे सरकार की इस निशुल्क योजना का भरपूर सदुपयोग करेंगे यदि एक परिवार में एक टेबलेट जा रहा है तो वह केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं है बल्कि उस पूरे परिवार तथा उसके साथ-साथ आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए काफी है आपकी यह जिम्मेदारी है कि आप इसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा जो भी उनके लिए पात्र व्यक्ति हो उनको भी उसकी पूरी जानकारी दें तभी इस योजना का सही उद्देश्य पूरा होगा। महाविद्यालय के टेबलेट वितरण कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष कुमार सक्सेना जी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे माननीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि जी ने अपने बहुमूल्य समय से जो समय निकाल कर हमारे महाविद्यालय को दिया है उसके लिए हम धन्य हैं। कार्यक्रम का संचालन अक्षत अशेष जी द्वारा किया गया।

https://youtu.be/NtdpQGdPZjo
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights