डीएम ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर जाना हाल

DCN_4452
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।जिलाधिकारी दीपा रंजन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम के साथ बुधवार को नवजीवन वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम में वार्डन से कार्यरत कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। वृद्ध जनों को प्रतिदिन दी जाने वाली खाने पीने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


डीएम ने आश्रम में भोजनालय कक्ष, लाइट, शौचालय, पानी आदि की व्यवस्थाओं को भी चेक किया। स्टोर रूम में रखे खाने के सामान को चेक किया। शौचालय में विशेष रूप से सफाई के निर्देश दिए है। वार्डन और कार्यरत कर्मचारियों से वृद्ध जनों को प्रतिदिन दी जाने वाली खाने पीने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं सहित आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वृद्धा आश्रम में 20 पुरुष एवं 15 महिलाएं कुल 35 वृद्धजन हैं। डीएम ने वृद्धजनो के साथ बैठकर उनके स्वास्थ्य सहित अन्य जानकारियाँ ली।

उन्होंने पूछा कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं हैं, पेंशन समय से प्राप्त हो रही है या नहीं। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि यहां बदायूँ और कासगंज दोनों जनपदों के वृद्धजन मौजूद हैं, जिन वृद्धजनों को पेंशन नहीं मिल रही है, उनको पेंशन दिलाने की कार्यवाही पूरी की जाए, कासगंज के व्यक्तियों के लिए समाज कल्याण विभाग कासगंज को पत्र लिखा जाए। प्रत्येक 15 दिनों के अन्तराल पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होता रहे, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सकों को भी बुलाया जाए, कैम्प में आंखों का इलाज भी होता रहे और चश्में भी बनें। समय-समय पर नियमित रूप से वृद्धजनों की देखभाल होती रहे।


WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights