आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 3 की मौत, 22 घायल

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सिरधरपुर गांव के पास एक्सप्रेस वे पर चालक को झपकी आने की वजह से स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. बस की रफ्तार काफी तेज थी और इसी समय चालक को नींद आ गई. जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. हादसे के बाद यात्रियों में कोहराम मच गया. स्‍थानीय लोगों ने इस दौरान पुलिस को सूचित किया और घायलों को बस से निकालने लगे. सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को बसों से निकाल कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

एक की शिनाख्त नहीं हो सकी
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार दो मृतकों की पहचान बिहार के सिवान जिला निवासी राकेश और अनिल कुमार के तौर पर हुई है. वहीं एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि 22 घायलों में से कुछ गंभीर घायलों को हैलेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया की जयपुर से बिहार जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. वहीं घायलों को जिला अस्पताल और कुछ को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights