मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नारी जागरुकता की कैम्प आयोजित कर दी गई जानकारियां

May 17, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशानुसार जनपद के सभी न्याय पंचायतो में चौपालो/कैम्पों का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, स्वावलम्वन के अन्तर्गत बाल श्रम/बाल विवाह आदि हेतु जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने है, जिसके क्रम मंगलवार को जनपद के विभिन्न न्याय पंचायतों में यथा नगरियाखनू, हसनपुर, भगवतीनपुर, दहेमू आदि में स्टाल लगाने के साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों में महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही साथ बाल श्रम (प्रतिषोध एवं अधिनियम) संशोधित अधिनियम-2016 के अन्तर्गत निहित प्राविधानों का भी प्रचार-प्रसार किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इसमे बताया गया कि मन्दिर/मस्जिद, रलवे स्टेशन/बस स्टेशन, ढावा, दुकानो एवं कारखानों में बाल श्रम/भिक्षावृति कर रहे 14 वर्ष से कम बालको/बालिकाओं के रैस्क्यू एवं उनके पुनर्वासन आदि हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समिति के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बाल श्रम करा रहे लोगो के विरूद्ध अधिनियम में विहित प्राविधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे है तथा सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही वडी समस्या वन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानियां/ कठिनाईयों की जानकारी कैम्प में आयी हुयी महिलाओं/ बालिकाओं/बच्चो आदि के बीच में चर्चा कर यह बताया गया। कैम्प में आये हुये महिलाओं/ बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली। यह भी बताया गया कि उपरोक्त सभी योजनाओं की जानकारी/लाभ विकास भवन स्थित, जिला प्रोबेशन कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। कैम्प/ चौपाल में प्रीती कौशल, भमरपाल सिंह, धन्नजय पाठक, शिवा सिंह, प्रतिक्षा मिश्रा, तनू चौधरी, प्रीती यादव, तिलत बी, नीशू शाक्य, नीतू सिंह, शिखा जायसवाल, ऋचा गुप्ता, मधु यादव, हर्षिओम पाठक, मो0 रिजवान हुसैन, हरवेन्द्र कुमार, शिवओम मिश्रा, छवि वैश्य,रूचि पटेल, रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी, नारायण देव, ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

https://youtu.be/QG_1Si05K7A

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights