बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।एनएसएस छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबिता यादव ने छात्राओं को मार्शल आर्ट में पारंगत होने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक के रूप में कुमारी रूपलमान एवं कुमारी प्रिया ने आत्मरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के तरीके सिखाए।डॉ बबिता यादव ने कहा कि मिशन शक्ति के तृतीय चरण में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं को मार्शल आर्ट में पारंगत किया जाएगा तथा उन्हें सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। मिशन शक्ति की सहसंयोजक एवं रेंजर लीडर डॉ बरखा ने मार्शल आर्ट के प्रशिक्षुओं की काउंसलिंग कर पुरूष समाज के प्रति उनके मन में व्याप्त भय को दूर करने का प्रयास किया। मिशन शक्ति अभियान में डॉ सरिता यादव,डॉ सारिका शर्मा,डॉ ज्योति बिश्नोई,डॉ शशिप्रभा आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर दीक्षा यादव,एकता सक्सेना,दिव्या,कुमारी जैनब,सेजल मिश्रा,सौम्या पाठक, सुजाता, नीतू , शीतल,मोनिका,मुस्कान,अंशिका, अनुराधा,वैशाली आदि उपस्थित थे।