कछला गंगा स्नान को जा रहे बाइक सवार दो श्रृद्धालुओं को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौदा, मौके पर मौत

9b308aaf-e2a5-495d-8315-0ff430f5e5b6
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बरेली- मथुरा मार्ग पर एक गांव के समीप गंगा स्नान करने जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद डाला जिससे बाइक पर सवार दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार की दोपहर थाना बिसौली के मौहल्ला बुध बाजार निवासी हाई स्कूल का छात्र विवेक (17) पुत्र प्रमोद मौर्य व उसी मौहल्ले का आकाश (19) पुत्र भुवनेश श्रीवास्तव बाइक द्वारा कछला गंगा स्नान करने जा रहे थे । गंगा स्नान जाते समय बाइक आकाश चला रहा था । बाइक सवार युवक जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली- मथुरा मार्ग पर ग्राम अल्लीपुर मढ़ैया के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार विवेक व आकाश की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड जुट गई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है । वही पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है । युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं एक साथ हुई दो मौतों से मौहल्ले में शोक की लहर दौड गई ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights