कछला बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

0d0b89d9-5042-440b-8be4-40a62350a15a
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के कछला माँ भागीरथी तट पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह तड़के से ही श्रृद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया । गंगा तट पर पहुंचे श्रृद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान पुन्य किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने कछला स्थित पतित पावनी मां भागीरथी गंगा तट पर पहुंचकर हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था की डुबकी लगाई। हर-हर गंगे निर्मल गंगे के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। पतित पावनी मां भागीरथी गंगा के तट पर श्रद्धालुओं का सुबह तड़के से ही अपने निजी वाहनों, ट्रैक्टर ट्राली, टेंपो, कार, मोटरसाइकिल आदि से पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा । गंगा स्नान करने के बाद प्रसाद बांटा गया और कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने कन्या भोज कराया। गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना, यज्ञ,मुंडन संस्कार आदि भी कराए। महिला और बच्चों ने मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगीं खेल खिलौनों की दुकानों से जमकर खरीदारी की। चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। गंगा स्नान के दौरान गंगा तट पर गोताखोर मौजूद रहे साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा । गंगा स्नान के दौरान कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights