अलापुर । एमएफ हाईवे गुड्डो लान के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।अलापुर थाना क्षेत्र के नरऊ बुजुर्ग गांव निवासी उमेश बाबू और रामबाबू सगे भाई हैं। बीती रात दोनों बाइक पर सवार होकर गांव से बदायूं में किसी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार एमएफ हाइवे पर गुड्डो लान के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्ट्रर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। घायल रामबाबू का उपचार चल रहा है।