मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाई फेयरवेल पार्टी

April 30, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी ।  आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 11 वीं के विद्यार्थियों ने विदाई पार्टी दी। विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, बिल्सी चेयरमैन व विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व साधना वार्ष्णेय ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने कई आकर्षक प्रस्तुति देकर जमकर धूम मचाई। इस अवसर पर जहाँ विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। वहीं 12वीं के विद्यार्थियों को उनके अच्छे भविष्य की कामना के साथ विदा किया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि हम सभी अध्यापकों के सहयोग को कभी नहीं भूल सकते। हमें अपने शिक्षकों और शिक्षिकाओं द्वारा सिखाये गए सभी शिष्टाचार हमेशा याद रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि हर किसी व्यक्ति के जीवन मे एक ऐसा समय आता है जब हमे विद्यालय, कॉलेज, आफिस से विदा लेना पड़ता है। लेकिन वहाँ से जो ज्ञान हमें मिलता है वो आगे भविष्य में अवश्य काम आता है। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहो क्योंकि महान लक्ष्य सामान्य परिश्रम से पूरे नहीं होते, उसके लिए कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है।

इस अवसर पर बिल्सी चेयरमैन एवं विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को उपहार के साथ प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में इतने आगे बढ़ो कि सफलता आपके कदम चूमें। विद्यार्थियों को उनके अच्छे भविष्य की कामना के साथ कहा कि आपकी सफलता आपकी सोच है! आप अपने सोच को ऐसा बनाइये जो आपकी सफलता पर सार्थक एवं मददगार बने तभी आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। 

प्रधानाचार्य N. C. पाठक ने कहा कि जो शिक्षा इन छात्राओं ने यहाँ से पायी है वह अवश्य ही भविष्य में उपयोगी रहेगी। उन्होंने विदा होने वाले विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ने और परीक्षा में उत्कृष्ठ परिणाम प्राप्त करने एवं जीवन में सफलता के लिए लगातार प्रयत्नशील रहने की कामना की।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

https://youtu.be/6_KOs2297Mc
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights