मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी में जुमा अलविदा की नमाज एहतराम के साथ की गई अदा

April 29, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। आज पाक महीना माहे रमजान के 27 रोजे पूरे हो चुके हैं । अल्लाह ताला के बंदे दिन में रोजा रख रहे हैं, साथ ही कुराने पाक की तिलावत कर रहे हैं और रात में तरावीह की नमाज अदा कर अल्लाह ताला का शुकराना अदा कर रहे हैं । मौसम का मिजाज तल्ख और बेहद गर्म है फिर भी अल्लाह के बंदे रोजा रख रहे हैं और इबादत करने में मशगूल हैं । मस्जिदों में एतिफाक जारी है । मस्जिदें इबादतगुजारों से रोशन हैं ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


आज नगर की तमाम मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई । अलविदा की नमाज में नमाजी ज्यादा होने की वजह से मस्जिदों के खुले हिस्से में जहां नमाज होती है वहां धूप से बचने के लिये शामियाने बांधे गये।

शुक्रवार को नगर की तमाम मस्जिदों में रमजान के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई और मुल्क के लिये अमनो अमान व तरक्की की दुआएं मांगी गई । इस पाक महीने की फजीलत हर महीने से अलग है । जहां लोगों में ईद के आने की खुशी है वहीं लोगों में इस रहमत भरे महीने के जाने का गम है । 3 अलविदा के मायने रुखसत करना है । अलविदा पाक महीने रमजान के आखिरी जुमा को कहते हैं । इसके बाद माहे रमजान में कोई दूसरा जुमा नहीं आता है इसलिए इसे अलविदा कहते हैं ।
जुमा अलविदा पर पुलिस फोर्स मुस्तैदी से तैनात रहा वहीं नगर पालिका परिषद ने साफ सफाई की व्यवस्था रखी ।

https://youtu.be/tChnjCDs0dw
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights