मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

29 अप्रैल से राशन वितरण: नमक, चना और तेल भी किया जाएगा वितरित

April 29, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मैनपुरी ।  शासन ने 29 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गेहं और चावल का वितरण करने के आदेश दिए हैं। इस बार उन्हें नमक, चना और रिफाइंड तेल के साथ गेहूं और चावल का भी वितरण किया जाएगा। पूर्ति विभाग की ओर से डीलरों को राशन के उठान के लिए निर्देशित किया गया है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वर्तमान में राशन कार्डधारकों को दो अलग-अलग योजनाओं के तहत राशन वितरण किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गेहूं और चावल के साथ ही नमक, चना और रिफाइंड तेल दिया जाता है। वहीं दूसरी योजना में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केवल गेहूं और चावल का वितरण किया जाता है। अप्रैल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का वितरण तो हो चुका है, लेकिन आपूर्ति न होने के चलते इस वितरण में नमक, चना और रिफाइंड नहीं मिला था। 

 

अब शासन ने 29 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गेहं और चावल का वितरण करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही रुका हुआ नमक, चना और रिफाइंड तेल भी वितरित किया जाएगा। जिले की 779 दुकानों के माध्यम से कुल 3.26 लाख परिवारों को राशन वितरण किया जाएगा। शासन का पत्र आने के बाद पूर्ति विभाग ने सभी राशन डीलरों को तत्काल गोदाम से उठान करने के लिए निर्देशित कर दिया है। 

जिला पूर्ति अधिकारी  मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि शासन ने 29 अप्रैल से राशन वितरण कराने के आदेश दिए हैं। सभी डीलरों को राशन का तत्काल उठान करने के लिए आदेशित कर दिया गया है। इस बार समय से वितरण शुरू कराने के साथ ही समय से खत्म भी कराया जाएगा। 

https://youtu.be/iXTpwv24yIc
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights