“मिशन शक्ति विशेष अभियान” का हुआ शुभारंभ

ef63e8d8-1c46-45f1-bfc2-95ca561adac5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार गिन्दो देवी महिला आज दिनांक 28 अप्रैल 2022 को महाविद्यालय बदायूं में आई क्यू ए सी के तत्वावधान में “नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन विषय पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर “मिशन शक्ति विशेष अभियान” का शुभारंभ किया गया।
प्राचार्या डॉ० वंदना शर्मा के संरक्षण एवं निर्देशन में व आई०क्यू०ए०सी० कॉर्डिनेटर असि० प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं संचालन में कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे को नमन् करते हुए प्राचार्या जी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। प्राचार्या डॉ० वंदना शर्मा ने कहा कि- मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सरंक्षण प्रदान करना है। बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी सफल बनाने की मुहिम में हम सभी को शिक्षत एवं जागरूक होना होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम संयोजिका व मिशन शक्ति प्रभारी असि०प्रो० सरला देवी चक्रवर्ती ने कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना (अप्रैल माह से अगस्त 2022 तक ) प्रस्तुत की, साथ ही सभी छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा हेतु आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090 ,वूमेन पावर लाइन 181, महिला हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए अपने गांव व मुहल्ले के सभी लोगों को जागरूक करने को कहा।


डॉ गार्गी बुलबुल ने छात्राओं को अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंत में प्राचार्या डॉ वन्दना शर्मा ने सभी छात्राओं को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ इन्दू शर्मा, डॉ निशी अवस्थी,डॉ श्रद्धा यादव, डॉ उमा सिंह गौर, डॉ शिखा पाण्डे, डॉ सोनी मौर्य सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी छात्राओं कु० साक्षी, इलमा, दिशा सिंह,नीरज, सोनाली, सलोनी शंखधार, उजाला, साइमा रफत, अम्बिका आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights