बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ब्लॉक पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गबया जिसका उद्घाटन विधायक हरीश शाक्य द्वारा किया गया साथ में ब्लाक प्रमुख शिशुपाल शाक्य एवं जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर एवं भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी गण मौजूद रहे मेले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार,चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार, डॉक्टर सर्वेश कुमार, डॉ आकांक्षा निधि डॉक्टर अवनी सिंह एवं समस्त पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। मेले में सभी सुविधाएं नि:शुल्क थी एवं टीकाकरण कोविड-19 वैक्सीनेशन, रेबीज के टीके समस्त खून की जांच, मलेरिया की जांच, टाइफाइड की जांच, एचआईवी जांच, कुष्ठ की जांच, टीवी की जांच, आदि की गई।