उझानी। ए0पी0एस0 इन्टरनेशनल स्कूल में 10 वी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गुडलक पाट्री का आयोजन किया गया। पाट्री का शुभांरम्भ प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने स्पीच देकर किया। विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रंग बिरगें सुंदर परिधानों में सजे -धजे छात्र-छात्राओं ने परिसर के वातारण में चार चाँद लगा दिये। प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या व कक्षाध्यापकों के साथ बच्चों ने भी फोटो गु्रपिंग भी हुई। विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रबन्ध तंत्र के साथ-साथ समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं को धन्यवाद देते हुये कहा कि जीवन में तरक्की के साथ-साथ अच्छे नागरिक भी बनें क्योेेंकि अच्छा नागरिक ही समाज का सृजन कर सकता है। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें आर्शीवाद दिया गया। अंत में विद्यार्थियों के लिए जल-पान की भी व्यवस्था थी।