बदायूं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास गृह पर अपनी मांगों के संबंध में भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रखी। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका बहिनो ने अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं ।भूख हड़ताल पर मधु शर्मा एवं राजेश कुमार सक्सेना आज दूसरे दिन भी मालवीय आवास गृह पर बैठे। ज्ञात हो कि जगत परियोजना एवं बिसौली परियोजना की आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं का तृटिपूर्ण मानदेय विगत 12 माह से लंबित है। जिसमें मधु शर्मा, मुन्नी देवी ,सिरोमा देवी, कुंती देवी, आदि का मानदेय रुका हुआ है। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आदीश मिश्रा से दूरभाष पर संपर्क किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि जल्दी ही त्रुटि को ठीक करा लिया जाएगा एवं मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा ।श्री आशीष मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल को स्थगित किया गया ।आगामी 12 मई को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मालवीय आवास गृह बदायूं पर किया जाएगा ।जिला अध्यक्ष ने जिले की सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में भाग लेने की अपील की है ।इस मौके पर मधु शर्मा, लक्ष्मी देवी ,मोर श्री गुप्ता, निशा, मुन्नी देवी, चांद बी, सिरोमा देवी, खजाना देवी ,आदि लोग मौजूद रहे।