पृथ्वी दिवस की सभी प्रकृति प्रेमियों के लिए बधाई

sddefault
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

खुशबुओं के परस्तार ये पेड़ हैं
ज़िन्दगी के सरोकार ये पेड़ हैं
सिर्फ लकड़ी समझकर न काटो इन्हें
आदमी का ही अवतार ये पेड़ हैं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आप हुलसें तो ये भी हुलसते दिखे
आप झुलसें तो ये भी झुलसते दिखे
कोई मौसम हो इनको परखिये ज़रा
आप हंसते हैं तों ये भी हंसते दिखें

भू, गगन, जल, हवा, आग देते हुए
पंच तत्वों का हर भाग देते हुए
पेड़ ही हैं जो जीवन हमें बख़्शते
बनके त्यागी हमें त्याग देते हुए

इनकी कलमें लिए आज भी हाथ हैं
हर हवन-यज्ञ में ये ही नतमाथ हैं
और कोई नहीं और कोई नहीं
पेड़ ही बस चिता तक रहे साथ हैं

जाति क्या धर्म क्या जानते ये नहीं
ऊंच क्या नीच क्या मानते ये नहीं
धर्म इनका है बस ज़िन्दगी बांटना
और क्या धर्म पहचानते ये नहीं

जो भी पौध लगाकर ही फल पायेगा
उनको सीचेंगा श्रम का वो फल पायेगा
स्वार्थ के वास्ते इनको काटेगा जो
वो कसाई भला कैसे कल पायेगा

डॉ. अक्षत ‘उर्मिलेश

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights