मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

देश के लिए मरना और दुसरो के लिए जीना, दोनों बहुत ही कठिन कार्य है : डॉ. हितेश व्यास

April 22, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वर्गीय बालेश्वर राय जी को गाज़ियाबाद में अभूतपूर्व श्रद्धांजलि

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

200 से ज्यादा महिलाओं को अंगवस्त्र अर्पण

गाजियाबाद । गाजीपुर जिले के शेरपुर गाँव के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवनारायण राय के पुत्र बालेश्वर राय जी के देहांत के बाद, उत्तरप्रदेश के कई स्थानों पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम हुए, जिस कड़ी में आज गाजियाबाद के कौशाम्बी विस्तार में बाल विकास अभियान के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया थाI इस कार्यक्रम के दौरान स्व. बालेश्वर राय जी की स्मृति में 200 से ज्यादा महिलाओ को अंगवस्त्र प्रदान किया गया I

इस कार्यक्रम में यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. हितेश व्यास, हिन्दुस्थान समाचार की माधवी व्यास, डॉ. ध्रुवा आर्य, डॉ. नंदिनी आर्य, विस्तार के युवा कार्यकर राहुल पाल जैसे कई सारे लोग उपस्थित रहे I यहां पर यह बता दे कि स्व. बालेश्वर राय जी, देश के जाने-माने सामाजिक उद्यमी एवं समाजसेवी माननीय श्री संजय शेरपुरिया जी के पिताश्री थे ।


इस कार्यक्रम के दौरान स्व. बालेश्वर राय जी को याद करते हुए डॉ. हितेश व्यास ने बताया की, आज के काल में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देना एवं जब तक जिए तब तक दुसरो की भलाई के लिए जीना दोनों ही मुश्किल कार्य है और ऐसे ही कठिन कार्यो के साथ स्व. बालेश्वर राय जी ने अपने जीवन के 94 साल गुजारे है I उन्होंने कहा की, ऐसे लोगो को ह्रदय से नमन ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है I यहाँ पर यह उल्लेखनीय है की, गाजीपुर जिले का शेरपुर गाँव ही एक मात्र ऐसा गाँव है जहा पर 100 से ज्यादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और अष्ट शहीद हुए हैं I

https://youtu.be/yK0_czh_RyQ
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights