बदायूं। समाजवादी पार्टी से बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य ने एक शिकायती पत्र आयुक्त,बरेली मंडल,बरेली को लिखकर अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत फैजगंज बेहटा,बदायूँ की शिकायत की।पत्र में कहा गया कि नगर पंचायत फैजगंज बेहटा द्वारा वार्षिक बजट की स्वीकृति हेतु 13 अप्रैल 2022 को एक बैठक आहूत की गई परन्तु शासनादेषों की अवहेलना करते हुए क्षेत्रीय सांसद व विधायक की बैठक में भाग लेने हेतु आमंत्रित नही किया गया,परिणाम स्वरूप नगर के विकास के लिये क्या प्रावधान किया गया,जनप्रतिनिधियों से छिपाया गया। पत्र में विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि चूंकि 13 अप्रैल 2022 की बैठक पूर्णतः नियम विरुद्ध की गई है अतः उस बैठक में लिए गए निर्णय तुरन्त निरस्त किये जायें।