बिल्सी। आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ;स्वराजद्ध के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष आशीष पांडेय ने नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी अधिवक्ता शाहनवाज़ अल्वी को यूनियन का बदायूं जिले का जिला प्रवक्ता के पद पर मनोनीत कर संगठन को मजबूत करने के निर्देश भी दिए है। नगर के बदायूं रोड स्थित यूनियन के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। श्री अल्वी ने क्षेत्र के किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से निदान कराने का हर संभव प्रयास करेगें। उन्होने कहा कि किसान ही है जिसपर देश की सारी अर्थ व्यवस्था निर्भर करती है। वह उनको उनका हक दिलाकर रहेगें। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकीए जिला महासचिव रिंकू सिंहए विपिन कुमारए उपेंद्र सिंह कई किसान मौजूद रहे।