बिल्सी। नगर के एसपीजेएम जूनियर हाईस्कूल का वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ विद्यालय संयोजक इंद्रा माहेश्वरी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिसके बाद विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। एनसी-शाहन खां, एकेजी-आदित्य, यूकेजी-अलिया, कक्षा एक-अर्किता, कक्षा दो-गुनगुन, कक्षा तीन-आरोही जैन, कक्षा चार-उत्कर्ष बाबू, कक्षा पांच-मुकेश कुमार, कक्षा छह-श्रेया मालू, कक्षा सात-वासु गुप्ता, कक्षा आठ-वैष्णवी गुप्ता ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर रोहित शर्मा, विनय प्रताप सिंह, शाहिदा खां, आकांक्षा, रचना सिंह, महजबी आदि मौजूद रही।