बिल्सी । एसएसपी डा.ओपी सिंह के निर्देश पर आज सोमवार को कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने नगर की बैंक और पैट्रोल पंपों पर जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सबसे पहले नगर के डिग्री कॉलेज रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जाकर चेकिंग की। इसके बाद नगर की पीएनबी, भारतीय स्टेट बैंक समेत सभी बैंकों में मिले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और बैंक के बाहर खड़ी बाइकों के हैंडल लॉक एवं डिग्गी बैंग को चेक किया। इसके साथ नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित पैट्रोल पंपो का निरीक्षण किया। यहां खराब मिले सीसीटीवी कैमरों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराए जाने के निर्देश पंप संचालकों को दिए। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। कोतवाल ने बताया कि बैंक और पंपों की आएं दिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जो नियमित चलता रहेगा। इस अभियान में एसएसआई डीपी सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मुस्तफा सैफ़ी आदि मौजूद रहे।