उझानी। रविवार को कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त अजीत पुत्र महावीर निवासी ग्राम गुराई थाना उझानी को धारा 325/323/504 आईपीसी की धारा में उसके घर से गिरफ्तार किया, रामदीन पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम धमेई थाना उझानी को 138 B I E एक्ट के तहत उसके घर से गिरफ्तार किया,चांद पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला पठान टोला थाना उझानी को पशु क्रूरता अधिनियम धारा 11 के अंतर्गत उसके घर से गिरफ्तार किया, जलीस पुत्र रफीक निवासी ग्राम ननाखेड़ा थाना उझानी को 323/427 आईपीसी की धारा में उसके घर से गिरफ्तार किया, वीरेंद्र पुत्र अंगन लाल निवासी ग्राम तौलकपुर थाना उझानी को 323/504 आईपीसी की धारा के तहत उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।