मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वनस्पति विज्ञान की प्रतियोगिताओं में कीर्ति ने फहराया कीर्ति पताका

March 30, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में क्विज कंपटीशन एवं पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ सरिता यादव के निर्देशन में संपन्न हुए दोनों प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया। रोल आफ माइक्रोबेस इन एग्रीकल्चर एंड ह्यूमन वेलफेयर विषय पर आयोजित क्विज कंपटीशन में जहाँ पहला स्थान कृति को मिला वहीं दूसरे स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र पारस यादव रहे। तीसरे स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष के शिवलेश यादव रहे निर्णायक की भूमिका डॉ अनिल कुमार, डॉ राजधारी यादव, डॉ मिथिलेश ने निभाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पादप रोग एवं रोकथाम के उपाय एवं प्रकाश संश्लेषण का महत्व तथा पौधों में जेनेटिक इंजीनियरिंग तथा इसकी उपयोगिता आदि विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में छात्र छात्राओं ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसमें भी प्रथम स्थान पर कीर्ति बनी रही साथ में संयुक्त रूप से दूसरे प्रथम विजेता प्रशांत यादव रहे। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से प्रियांशी भारद्वाज एवं सुरेश यादव रहे तथा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दीक्षा यादव, शिप्रा सोलंकी एवं अभिलक्ष्य चौहान रहे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ गौरव सिंह,सचिन राघव एवं नीरज कुमार ने निभाई। संयोजक डॉ सरिता यादव एवं वनस्पति विज्ञान परिषद की अध्यक्ष कु सुन्दरम श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ श्रद्धा गुप्ता,डॉ संजीव राठौर,डॉ संजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार वर्मा,डॉ ज्योति बिश्नोई, प्रशांत भारद्वाज आदि ने सहयोग प्रदान किया।

https://youtu.be/9bB8kZMradU
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights